KVS Balvatika Admission: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केंद्रीय विद्यालय वाल वाटिका एडमिशन के लिए भी नोटिस जारी कर दिया है इसके लिए आप अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका के तहत नर्सरी एलकेजी और यूकेजी में दाखिला करा सकते हैं फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से भरे जाएंगे विस्तृत जानकारी kvssangathan.nic.in पर अपलोड की गई है।
केंद्रीय विद्यालय में नर्सरी ,वाल वाटिका 1,वाल वाटिका 2, में भी दाखिले होते हैं आपने सुना होगा कि केवीएस एडमिशन कक्षा एक से ही शुरू होता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है केंद्रीय विद्यालय में नर्सरी एडमिशन से लेकर एलकेजी यूकेजी में भी दाखिला होता है इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा बाल वाटिका एडमिशन प्रोसेस चलाया जा रहा है अकेडमिक सत्र 2024 25 में केवीएस ऐडमिशन के अंतर्गत बाल वाटिका में एडमिशन की प्रक्रिया का नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
बाल वाटिका को तीन भागों में बांटा गया है बाल वाटिका एक अर्थात नर्सरी, बाल वाटिका दो अर्थात LKG और बाल वाटिका तीन अर्थात यूकेजी उनके लिए एडमिशन कराना चाहते हैं तो बता दे उनके लिए आयु सीमा और एडमिशन का प्रोसेस अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
📢 #KVS Admission Schedule 2024-2025📢
Class 1st & Above: https://t.co/ozweS8lWnS
Balvatika: https://t.co/gYaHJgSMDd #KendriyaVidyalayas #AdmissionOpen pic.twitter.com/QwNEkUO3r9
— Kendriya Vidyalaya Sangathan (@KVS_HQ) April 1, 2024
KVS Balvatika Age Limit केवीएस बाल वाटिका के लिए आयु सीमा
अगर आप केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका 2024 में एडमिशन फॉर्म भरना चाहते हैं तो उसके लिए आयु सीमा का विवरण जान लेना काफी महत्वपूर्ण है वाल वाटिका एक के लिए न्यूनतम आयु सीमा 3 साल और अधिकतम आयु सीमा 4 साल निर्धारित की गई है। बाल वाटिका दो के लिए न्यूनतम आयु सीमा 4 साल और अधिकतम आयु सीमा 5 साल निर्धारित की गई है वाल वाटिका तीन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 5 साल और अधिकतम आयु सीमा 6 साल निर्धारित की गई है।
अगर आपका बच्चा स्पेशल नीड की श्रेणी में आता है तो उसे आयु सीमा में 2 साल की छूट दी जाएगी बता दें देश के 50 केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका एक की पढ़ाई होती है वहीं वाल वाटिका एक से तीन तक की पूरी पढ़ाई की सुविधा देश के 445 केंद्रीय विद्यालय में दी गई है। यहां उन सभी केंद्रीय विद्यालय की लिस्ट देख सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका विद्यालयों की सूची देखें
केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका फार्म कब और कैसे भरे जाएंगे
केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका का फॉर्म ऑनलाइन नहीं भरा जाएगा इसके लिए आपको ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा जिस स्कूल में बाल वाटिका के लिए पंजीकरण हो रहे हैं वहां से एडमिशन फॉर्म मिलेगा इस साल पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2024 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।