KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है केंद्रीय विद्यालय कक्षा एक में एडमिशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं बता दें इस साल केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक के लिए सीटों की संख्या कम कर दी गई है अब केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए एडमिशन कम और आवेदक ज्यादा होंगे।
केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो भी अभिभावक केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों का एडमिशन करवाना चाहते हैं तो केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिशन से संबंधित विस्तृत गाइडलाइंस चेक कर सकते हैं केंद्रीय विद्यालय पंजीकरण फार्म भी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भरे जा रहे हैं अगर आप केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की विस्तृत डिटेल जानना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन के साथ-साथ निकटतम स्कूल की निकटतम ब्रांच में जाकर संपर्क कर सकते हैं।
इस वर्ष केंद्रीय विद्यालय में रजिस्ट्रेशन फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही भरे जाएंगे और केवल आधिकारिक वेबसाइट से भरे गए आवेदन फार्म ही मन होंगे एप्प के माध्यम से भरे गए आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे अगर आपने अप्प के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया है तो आवेदन रद्द हो जाएगा।
केवीएस में काम हो गई सीटों की संख्या
केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में बच्चे का एडमिशन करवाना चाहते हैं तो बता दें आपको केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक के अंतर्गत सीटों की पूरी जानकारी होनी जरूरी है केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में सीटों की संख्या इस साल कम कर दी गई है पहले कक्षा एक में सीटों की संख्या 40 थी अब सीटों की संख्या 32 कर दी गई है 40 के बजाय अब 32 सीटों पर ही केंद्रीय विद्यालय कक्षा एक में एडमिशन होगा इससे साफ होता है कि केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदक ज्यादा होंगे लेकिन सीटें काम कर दी गई है।
केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इसके अतिरिक्त कक्ष 2 से कक्षा 11 के लिए नए सत्र में उपलब्ध सीटों के आधार पर ही एडमिशन मिलेगा इसके लिए आपको केंद्रीय विद्यालय की नजदीकी शाखा में जाकर संपर्क करना होगा जानकारी के लिए बता दें कि इस साल अगर 32 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा तो इसका असर ऊपर की सभी कक्षाओं में देखने को मिलेगा फिलहाल यह बदलाव 2024 25 सत्र से किया गया है।
केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका एडमिशन गाइडलाइन
केंद्रीय विद्यालय में नर्सरी एलकेजी UKG में भी एडमिशन किया जाएगा इन क्लासेस को बाल वाटिका कहा जाता है केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका एडमिशन फॉर्म भी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं हो सकेंगे इसके लिए आपको ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा आप जिस केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका के लिए एडमिशन कराना चाहते हैं तो उस विद्यालय से एडमिशन फॉर्म लेना होगा इस साल केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो की 15 अप्रैल 2024 तक चलेगी।