KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने जा रही है केंद्रीय विद्यालय की फीस कम होने के कारण केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए लंबी लाइन लग जाती है इसी को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन के लिए काफी सख्त नियम बनाता हैं और उनका पालन भी करवाता है।
केंद्रीय विद्यालय को बेहतर शिक्षा एक्स्ट्रा एक्टिविटीज और ट्रेंड फैकल्टी और कम फीस की वजह से जाना जाता है साथ ही केंद्रीय विद्यालय को देश के सरकारी स्कूलों की लिस्ट में ऊंचे स्थान पर रखा जाता है केंद्रीय विद्यालय में स्टूडेंट को कक्षा एक से लेकर 11वीं तक में दाखिला दिया जाता है केंद्रीय विद्यालय में आयु सीमा को लेकर भी काफी शक्ति रखी जाती है केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन 2024 शुरू होने से पहले जानिए कि कक्षा में किस उम्र के बच्चे को दाखिला मिलेगा और सीट प्राप्त कर सकेगा।
केंद्रीय विद्यालय में 31 मार्च तक कितनी होगी आयु सीमा
केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए 31 मार्च तक आयु सीमा की बात की जाए तो बच्चे का जन्म 1 अप्रैल को हुआ है तो उसे उम्र को ही कंसीडर किया जाएगा वहीं कुछ अन्य मामलों में भी खास तौर पर दिव्यांग बच्चों को दाखिला देने में प्रिंसिपल 2 सालों की छूट देते हैं इसके लिए अभिभावकों को उम्र प्रमाण पत्र के साथ जन्म प्रमाण पत्र फिजिकली हैंडिकैप्ड वाला सर्टिफिकेट भी अनिवार्य रूप से जमा करना होता है।
केंद्रीय विद्यालय का संचालन केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा होता है यह केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाता है लेकिन केवीएस में दाखिले के समय कक्षा 1 से लेकर 11 तक के बच्चों की उम्र कितनी होनी चाहिए इसकी जानकारी नीचे उपलब्ध कराई गई है।
- कक्षा 1 में 31 मार्च तक बच्चों की आयु 6 साल होनी चाहिए 8 साल से कम उम्र होने पर बच्चों को दाखिला मिल जाएगा
- कक्षा 2 में आयु सीमा 7 साल और अधिकतम आयु सीमा 9 साल निर्धारित की गई है
- कक्षा 3 में दाखिले के लिए न्यूनतम आयु सीमा 7 साल और अधिकतम आयु सीमा 9 साल से अधिक नहीं होनी।चाहिए
- कक्षा 4 में बच्चों की न्यूनतम आयु सीमा 8 साल और अधिकतम आयु सीमा 10 साल निर्धारित की गई है।
- कक्षा 5 में न्यूनतम आयु सीमा 9 साल और अधिकतम आयु सीमा 11 साल निर्धारित की गई है।
- कक्षा 6 में दाखिले के लिए न्यूनतम आयु सीमा 10 साल और अधिकतम आयु सीमा 12 साल निर्धारित की गई है।
- कक्षा 7 में दाखिले के लिए न्यूनतम आयु सीमा 11 साल और अधिकतम आयु सीमा 13 साल निर्धारित की गई है।
- कक्षा 8 में न्यूनतम आयु सीमा 12 साल और अधिकतम आयु सीमा 14 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- कक्षा 9 में न्यूनतम आयु सीमा 13 साल और अधिकतम आयु सीमा 15 साल रखी गई है।
- कक्षा 10 में न्यूनतम आयु सीमा 14 साल और अधिकतम आयु सीमा 16 साल निर्धारित की गई है।
- कक्षा 11 में न्यूनतम आयु सीमा और अधिकतम आयु सीमा की लिमिट तय नहीं की गई है बस स्टूडेंट को इस साल दसवीं पास होना जरूरी है।