KVS Admission Priority List: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन में किन-किन बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संस्थान द्वारा केंद्रीय विद्यालय एडमिशन गाइडलाइन 2024 जारी की गई है केंद्रीय विद्यालय एडमिशन Priority लिस्ट केवीएस संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है किन बच्चों को पहले दाखिला दिया जाएगा इसकी पूरी खबर इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं।
केंद्रीय विद्यालय देश की टॉप सरकारी विद्यालयों में आता है प्रत्येक वर्ष जब भी केंद्रीय विद्यालय संगठन में एडमिशन के फॉर्म भरे जाते हैं देश भर से लाखों की संख्या में केवीएस कक्षा एक एडमिशन फॉर्म भरने की संख्या सबसे अधिक होती है लेकिन सभी बच्चों को एडमिशन नहीं मिल पाता है क्योंकि केंद्रीय विद्यालय में सीटों की संख्या बहुत ही सीमित होती है अब केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए टेस्ट भी नहीं देना होता है तो फिर एडमिशन के लिए कैसे निर्धारण होगा कि किसको एडमिशन दिया जाएगा और किसको नहीं दिया जाएगा।
KVS Admission Priority List 2024
केंद्रीय विद्यालय में जिन बच्चों को दाखिला मिलेगा उनका फैसला करने के लिए केवीएस ऐडमिशन द्वारा Priority लिस्ट जारी की गई है यह लिस्ट केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा तैयार की गई है जिसमें क्रम से बताया गया है कि किन बच्चों का केवीएस में एडमिशन के लिए पहले सेलेक्शन किया जाएगा और किन बच्चों का बाद में सिलेक्शन होगा इस नोटिस को केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन में किस मिलेगी प्राथमिकता
जी सीरियल में यहां लिस्ट दी गई है इस सीरियल में केंद्रीय विद्यालय एडमिशन में प्राथमिकता दी जाती है इसके नाम पहले हैं उनके बच्चों को पहले एडमिशन दिया जाता है उसके बाद बचने वाली सीटों पर उसके बाद के लोगों को एडमिशन दिया जाता है।
सरकारी और रक्षा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय विद्यालय
- सरकारी रक्षा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय विद्यालय के अंतर्गत ट्रांसफरेबल और नॉन ट्रांसफरेबल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चे।
- पूर्व सैनिकों के बच्चे
- भारत सरकार के स्वास्थ्य निकायों सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों उच्च शिक्षण संस्थानों के स्थानांतरण और गैर स्थानांतरण कर्मचारियों के बच्चे
- राज्य सरकार के स्थानांतरण और गैर स्थानांतरण्य कर्मचारियों के बच्चे
- राज्य सरकारों के स्वायत्त निकायों सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों उच्च शिक्षण संस्थानों के स्थानांतरण और गैर स्थानांतरण सरकारी कर्मचारियों के बच्चे।
- पिछले 7 सालों में माता-पिता के ट्रांसफर की संख्या के आधार पर बच्चों को दाखिले में प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रोजेक्ट सेक्टर या उच्च शिक्षा संस्थानों के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय विद्यालय
प्रोजेक्ट सेक्टर और उच्च शिक्षा संस्थानों के कर्मचारी जो विद्यालय के प्रायोजक हैं फैकल्टी और स्नातकोत्तर छात्र जो दीर्घकालिक शोध परियोजनाओं के लिए काम कर रहे हैं और नियमित वार्डन परिषद के कर्मचारी और सेवा निर्मित कर्मचारियों के बच्चे हैं जिसमें उच्च शिक्षा संस्थान में प्रति नियुक्ति पर कर्मचारी और सीधे संबंधित उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा नियुक्त संविदा कर्मचारी भी शामिल है दाखिले में प्राथमिकता क्रमशः सेवारत कर्मचारी, प्रतिनयुक्ति पर कर्मचारी सेवा निर्मित कर्मचारी और सीधे परियोजना उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा नियुक्त संविदा कर्मचारियों को बच्चों को दी जाएगी।
- स्थानांतरण और गैर स्थानांतरण केंद्र सरकार के कर्मचारियों के तथा पूर्व सैनिकों के बच्चे।
- भारत सरकार की पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट के ट्रांसफरेबल और नॉन ट्रांसफरेबल कर्मचारियों के बच्चे
- राज्य सरकार के स्थानांतरण्य और गैर स्थानांतरण कर्मचारियों के बच्चे राज सरकार के स्वास्थ्य निकायों के स्थानांतरण और गैर स्थानांतरण कर्मचारियों के बच्चे।
- पिछले 7 वर्षों में माता-पिता के स्थानांतरण की संख्या के आधार पर बच्चों को एडमिशन में प्राथमिकता दी जाएगी।