WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

KVS Online Admission Form 2024-25: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की पूरी जानकारी यहां देखें

KVS Online Admission Form 2024-25: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए प्रक्रिया कुछ दिनों में शुरू होने वाली है जानकारी दे दें कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काफी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को केवीएस में एडमिशन का इंतजार है जब एडमिशन शुरू हो जाएंगे उसके बाद केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं केंद्रीय विद्यालय संगठन हमारे देश का एक बहुत ही शीर्ष संगठन है और इसमें अधिकतर अभिभावक चाहते हैं कि हमारे बच्चे का दाखिला हो जाए अगर आप भी अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करना चाहते हैं तो केंद्रीय विद्यालय संगठन में एडमिशन की प्रक्रिया कब से शुरू होगी इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

जानकारी दे दें कि केंद्रीय विद्यालयों में अधिकतर उन सभी लोगों के बच्चों का दाखिला होता है जो सरकारी नौकरी में कार्य रहते हैं इस वजह से वहां पर कक्षा में सीटों की संख्या फिक्स होती है हर साल जब पहली कक्षा में Admission शुरू किए जाते हैं तब लाखों की तादात में अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए आवेदन करते हैं लेकिन केंद्रीय विद्यालय में हर किसी बच्चे का एडमिशन होना संभव नहीं है अगर 2024 में केंद्रीय विद्यालय में फर्स्ट क्लास के एडमिशन की बात करें तो अभी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है लेकिन मीडिया सूत्रों के अनुसार केंद्रीय विद्यालय संगठन में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 मार्च 2024 से शुरू होने की संभावना है।KVS Online Admission Form 2024-25

KVS Online Admission Form 2024-25

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन होते हैं और सीटों की संख्या सीमित होती है इसकी वजह से एडमिशन के लिए फैसला लेना आसान नहीं होता इसी समस्या के समाधान के लिए लॉटरी सिस्टम का सहारा लिया जाता है इस लॉटरी सिस्टम के माध्यम से जितने भी बच्चों को सेलेक्ट किया जाता है केवल उन्हें ही केंद्रीय विद्यालय में दाखिला मिलता है बता दें केंद्रीय विद्यालय संगठन में एडमिशन के लिए यह लॉटरी सिस्टम ऑफलाइन माध्यम से कराया जाता है और इसके बाद की केंद्रीय विद्यालय संगठन में एडमिशन शुरू होते हैं।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए पात्रता

2024 के लिए केंद्रीय विद्यालय एडमिशन में जरूरी है कि बच्चों के माता-पिता भारत के नागरिक होना चाहिए साथी ऐसे माता-पिता जो विदेशी हैं और किसी भी कारण से भारत में निवास कर रहे हैं तो यह भी अपने बच्चों का एडमिशन करा सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए आयु सीमा

कक्षा एक में दाखिले के लिए आयु सीमा की बात की जाए तो बता दें बच्चों की आयु 31 मार्च तक 6 साल पूरी हो जानी चाहिए अगर बच्चे की उम्र 31 मार्च तक 6 वर्ष नहीं हो पाती है तो उसे केंद्रीय विद्यालय में दाखिला नहीं मिल पाएगा साथ ही कक्षा एक में दाखिले के लिए अधिकतम आयु सीमा भी 7 साल निर्धारित की गई है 7 साल से अधिक बच्चे का भी एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नहीं हो सकता है।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स

केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए कोई जरूरी दस्तावेज भी चाहिए होते हैं इसके लिए बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र अगर बच्चा आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आता है तो उसका भी प्रमाण पत्र होना चाहिए इसके साथ ही बच्चों का स्थाई निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज भी जरूरी होते हैं।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन कैसे करें

अगर आप केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में अपने बच्चों के लिए आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

  • केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक के दाखिले के लिए सबसे पहले आपको केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • विद्यालय की वेबसाइट पर होम पेज पर आपको कक्षा से संबंधित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का लिंक प्राप्त होगा उसे लिंक पर क्लिक करना है।
  • नोटिफिकेशन में दिए गए सभी दिशा निर्देशों को भली भांति पढ़ लेना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने का समय होगा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • और मोबाइल पर ओटीपी को सत्यापित कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
  • अब अब आपको अपना आवेदन फॉर्म भरना है।
  • आवेदन फार्म में मांगी सभी जानकारी को सही प्रकार से भरने के बाद मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • आवेदन फॉर्म कंप्लीट करने के बाद सबमिट कर देना है और आपको एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।

बता दें अभी केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा एडमिशन के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है उम्मीद की जा रही है कि मार्च के अंत या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में केंद्रीय विद्यालय एडमिशन शुरू कर दिए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sharing Is Caring:

We are passionate to provide you fresh and authentic content regularly. We always share the accurate insights to our readers. We have 10+ year experience in online media & Education fields. Feel free to contact Up Sarkari Help - upsarkarihelp@gmail.com