WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

LPG Price 1 June: एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी आज से एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

LPG Price 1 June: एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को तोहफा मिला है ऑयल मार्केटिंग पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 72 रुपए कम कर दिए हैं जानकारी देने की 1 जून से दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 69.50 रुपए कोलकाता में 72 रुपए मुंबई में 69.50 और चेन्नई में 70.50 रुपए कम कर दी गई है इसके साथ-साथ यह जान लेना भी जरूरी है कि यह बदलाव केवल कमर्शियल सिलेंडर पर किया गया है घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिलेगा।LPG Price 1 June

LPG Price 1 June

कंपनियों द्वारा हर महीने की 1 तारीख को रसोई गैस के नए दम फिक्स किए जाते हैं इसी चरण में 1 जून को सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर होने वाले चुनाव से ठीक पहले 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर दी है आज से कमर्शियल सिलेंडर 72 रुपए सस्ता कर दिया गया है दिल्ली में यह सिलेंडर 1745 की बजाय अब 1676 में मिल सकेगा।

उत्तर प्रदेश में भी कमर्शियल सिलेंडर के रेट कम कर दिए गए हैं उत्तर प्रदेश में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तय की जाती है गोरखपुर में सिलेंडर की कीमत 1846 निर्धारित की गई है अलग-अलग जिलों में यह कीमत थोड़ा ऊपर नीचे रहती है इसके साथ ही 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर पुराने रेट में उपलब्ध रहेगा।

वहीं उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में कमर्शियल सिलेंडर की बात की जाए तो कुशीनगर में 1866 में महाराजगंज में 1848.50 रुपए में, जबकि देवरिया में नीला सिलेंडर अब 1877.5 में मिलेगा इसके साथ-साथ अन्य जिलों में भी कमर्शियल सिलेंडर के रेट 72 रुपए तक कम कर दिए गए हैं।

देश के अन्य राज्यों में कमर्शियल सिलेंडर के रेट 1 जून से 72 रुपए तक कम किए गए हैं कोलकाता में 1 जून से कमर्शियल सिलेंडर 1787 रुपए में मिलेगा जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमत या 829 रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sharing Is Caring:

We are passionate to provide you fresh and authentic content regularly. We always share the accurate insights to our readers. We have 10+ year experience in online media & Education fields. Feel free to contact Up Sarkari Help - upsarkarihelp@gmail.com