WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MPPSC Calender: अध्यापक भर्ती परीक्षा सहित 12 परीक्षाओं का नया संशोधित शेड्यूल जारी यहां देखें डिटेल जानकारी

MPPSC Calender: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के चलते अपने भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2024 में नया संशोधन कर दिया है नई भर्ती परीक्षा कैलेंडर में 12 परीक्षाओं की जानकारी की सूचना जारी की गई है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के चलते अपने परीक्षा कैलेंडर 2024 में कुछ संशोधन किए गए हैं जिसके लिए नया कैलेंडर जारी किया गया है नए कैलेंडर में 12 परीक्षाओं की जानकारी प्रदान की गई है जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 और ग्रंथपाल तथा क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा 9 जून 2024 को आयोजित की जाएगी वहीं राज्य पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन 15 दिसंबर 2024 को किया जाएगा एमपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 23 जून 2024 को किया जाएगा।MPPSC Calender

एमपी पीसीएस संशोधित नया एग्जाम शेड्यूल

• सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 9 जून 2024 को आयोजित की जाएगी इस परीक्षा के अंतर्गत वाणिज्य, वनस्पति, अंग्रेजी,इतिहास, हिंदी, गृह विज्ञान, संस्कृत, गणित, क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल आदि सम्मिलित हैं।

• ग्रंथपाल एवं क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा 9 जून 2024 को आयोजित की जाएगी।

• राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 23 जून 2024 को आयोजित होगी।

• सहायक संचालक ग्राम उद्योग हथकरघा 2023 परीक्षा 14 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी।

• राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 30 जून 2024 को आयोजित की जाएगी।

• खनि अधिकारी अथवा सहायक भौमिक वित्त 2023 की परीक्षा 25 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी।

• राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 9 सितंबर से 14 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी।

• राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 6 अक्टूबर 2024 को आयोजित होगी।

• सहायक अध्यापक परीक्षा 2022 17 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।

• सहायक पंजीयन परीक्षा 8 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।

राज्य पात्रता परीक्षा 2024 15 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sharing Is Caring:

We are passionate to provide you fresh and authentic content regularly. We always share the accurate insights to our readers. We have 10+ year experience in online media & Education fields. Feel free to contact Up Sarkari Help - upsarkarihelp@gmail.com