Up Police Constable New Notice : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के उन अभ्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है जिन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी थी इन्हें अपने आवेदन फार्म में सुधार करने का मौका दिया जाएगा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कहा गया है कि कांस्टेबल भर्ती के आवेदक 17 जनवरी से लेकर 18 जनवरी के बीच आवेदन फार्म में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं।
इन दो दिनों के दौरान अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन फार्म में करेक्शन कर सकेंगे आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती आवेदन में हुई त्रुटियों की विज्ञप्तियों के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि के दो दिन बाद अर्थात 17 और 18 जनवरी 2024 को वेबसाइट पर ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं अभ्यर्थियों को यह संशोधन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्वयं करना होगा।
जानकारी दे दें कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर भर्ती बोर्ड से आवेदन फार्म में सुधार करने के लिए विंडो खोलने की गुहार लगा रहे थे अभ्यर्थियों का कहना है कि फॉर्म भरने के दौरान उनसे कुछ गलतियां हो गई हैं उन्हें ठीक करने का मौका दिया जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश पुलिस में 60000 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती के लिए 18 फरवरी को प्रस्तावित लिखित परीक्षा की तैयारी काफी तेजी से चल रही है उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोनत्ति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों को बनाने के नियम व मानक तय कर दिए हैं उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 31 लाख से अधिक आवेदन होने की संभावना व्यक्त की जा रही है उत्तर प्रदेश में 6000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
Up Police Constable Exam Date
उत्तर प्रदेश पुलिस में 60000 पदों पर कांस्टेबल भर्ती के लिए 18 फरवरी को परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले प्रमाण पत्र तेजी से बनाने के निर्देश दिए गए हैं उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले आवेदकों के पास अनिवार्य रूप से आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
उत्तर पुलिस कांस्टेबल पुरानी भर्ती कट ऑफ
उत्तर प्रदेश पुलिस में 2019 में निकली 49568 कांस्टेबल भर्ती में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 185.34 गई थी अन्य पिछड़ा वर्ग की कट ऑफ 172.32 गई थी और अनुसूचित जाति की कट ऑफ 145.39 और अनुसूचित जनजाति वर्ग की कट ऑफ 114.19 गई थी। इससे पहले भी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 300 अंकों की हुई थी।
2018 की UP पुलिस कांस्टेबल के 41000 पदों पर भर्ती की बात की जाए तो पुरुषों में जनरल कैटेगरी की कट ऑफ 225.03 गई थी। अन्य पिछड़ा वर्ग की कट ऑफ 216.74 और अनुसूचित जाति की कट ऑफ 187.99 और अनुसूची जनजाति की 153.51 कट ऑफ रही थी। इस भर्ती में भी लिखित परीक्षा 300 अंकों की निर्धारित की गई थी।