Anganwadi Bharti Online Apply: उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है उत्तर प्रदेश में निवास करने वाली 12वीं पास महिलाएं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन फॉर्म भर सकती हैं जो भी इच्छुक महिलाएं आवेदन करना चाहती हैं तो बता दें आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक आ चुकी है अगर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन करना चाहती हैं तो अपने जिले की अंतिम तारीख जरूर देखना क्योंकि प्रत्येक जिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 23000 से अधिक पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया था और 13 मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी इन पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं जो भी महिलाएं आवेदन करना चाहती हैं तो अपने जिले ब्लॉक और गांव का चयन करने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकती हैं कुछ जिलों में आवेदन की अंतिम दिनांक समाप्त हो चुकी है वहीं कुछ जिलों में आवेदन करने की अंतिम दिनांक को बढ़ा दिया गया है।
नीचे तालिका में सभी जिलों की आवेदन करने की अंतिम दिनांक की विस्तृत जानकारी दी गई है बता दें प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
Anganwadi Bharti Online Apply Last Date
जिले का नाम | वैकेंसी की संख्या | फॉर्म भरने की लास्ट डेट |
एटा | 148 | 11 अप्रैल |
लखनऊ | 531 | 11 अप्रैल |
कौशांबी | 190 | 11 अप्रैल |
कासगंज | 297 | 14 अप्रैल |
चित्रकूट | 221 | 12 अप्रैल |
हाथरस | 172 | 3 अप्रैल |
सम्भल | 205 | 3 अप्रैल |
अमरोहा | 132 | 5 अप्रैल |
प्रतापगढ़ | 385 | 10 अप्रैल |
मेरठ | 286 | 4 अप्रैल |
हापुड़ | 138 | 3 अप्रैल |
औरैया | 167 | 4 अप्रैल |
श्रावस्ती | 266 | 4 अप्रैल |
मऊ | 554 | 4 अप्रैल |
रायबरेली | 350 | 3 अप्रैल |
बदायूं | 459 | 4 अप्रैल |
सोनभद्र | 557 | 5 अप्रैल |
मिर्जापुर | 275 | 10 अप्रैल |
गाजियाबाद | 184 | 5 अप्रैल |
खीरी | 415 | 4 अप्रैल |
फतेहपुर | 353 | 4 अप्रैल |
भदोही | 135 | 5 अप्रैल |
बरेली | 311 | 10 अप्रैल |
अलीगढ़ | 453 | 14 अप्रैल |
अयोध्या | 156 | 5 अप्रैल |
महाराजगंज | 231 | 5 अप्रैल |
इटावा | 144 | 10 अप्रैल |
शाहजहांपुर | 342 | 6 अप्रैल |
चंदौली | 186 | 5 अप्रैल |
संत कबीरनगर | 205 | 5 अप्रैल |
ललितपुर | 142 | 5 अप्रैल |
बिजनौर | 479 | 15 अप्रैल |
मथुरा | 315 | 5 अप्रैल |
फर्रुखाबाद | 162 | 5 अप्रैल |
गौतमबुद्धनगर | 112 | 5 अप्रैल |
रामपुर | 345 | 3 अप्रैल |
उन्नाव | 521 | 4 अप्रैल |
कानपुर नगर | 344 | 6 अप्रैल |
कौन कर सकता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन करने के लिए ऐसी महिला जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और गांव की स्थाई निवासी हैं तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं साथ ही आवेदन कर्ता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए यदि आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आती हैं तो फिर आपको आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
पंजीकरण करें पंजीकरण करने के बाद आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही प्रकार से भरें अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें तथा आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
नहीं लगेगा कोई भी आवेदन शुल्क
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा सभी इच्छुक महिलाएं बिना किसी आवेदन शुल्क के ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
Distric Bahraich ka kyu nhi hai anganwadi bharti please help me
Anganvadi bharti online apply
Mai anganvadi ki kp ke liye shamat hu
Mujhe chahie hei jop.