KVS Admission Form 2024: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2024 के लिए क्या शेड्यूल है? केवीएस कक्षा एक एडमिशन फॉर्म कब जारी होगा? केवीएस ऐडमिशन फॉर्म कब आएगा? कब क्लास 2 के लिए तथा कक्षा 11 में दाखिला कब होगा? केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आधिकारिक वेबसाइट पर 2024 25 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
बता दें देश के सभी केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है अप्रैल की पहली तारीख से ही केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2024 25 का प्रक्रिया शुरू हो जायगी अगर आप ऐसा सोच रहे हैं की केंद्रीय विद्यालय में सिर्फ कक्षा एक में ही एडमिशन लिया जाएगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 से कक्षा 11 तक के सभी प्रवेश किए जाएंगे लेकिन सबकी तारीख के अलग-अलग निर्धारित की गई हैं आपकी सहायता के लिए बता दें केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 एडमिशन फॉर्म
केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा केवीएस ऐडमिशन 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है अब केंद्रीय विद्यालय कक्षा एक नामांकन का फॉर्म 1 अप्रैल 2024 को आएगा याद रखें केंद्रीय विद्यालय कक्षा एक एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा और आपको ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन करना होगा इसकी प्रक्रिया 1 अप्रैल सुबह 10:00 बजे से शुरू हो जाएगी।
KVS Admission Form 2024 Schedule
केवीएस कक्षा एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | 1 अप्रैल 2024 से शुरू |
केवीएस कक्षा एक फॉर्म लास्ट डेट | 15 अप्रैल 2024 |
केवीएस ऐडमिशन लिस्ट 1 प्रोविजनल | 19 अप्रैल 2024 |
केवीएस प्रोविजनल लिस्ट 2 | 29 अप्रैल 2024 |
प्रोविजन लिस्ट 3 | 8 May 2024 |
केवीएस आरटीई ऐडमिशन( अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अंपिसला वर्ग सीसीएल के लिए कक्षा एक एडमिशन का दूसरा नोटिफिकेशन जारी होगा। | 7 May, पंजीकरण 8 May से 15 May तक किए जाएंगे लिस्ट और दाखिला 22 में से 27 में तक होगा |
केंद्रीय विद्यालय कक्षा 2 और उन कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन | 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक |
कक्षा 2 का अन्य के लिए एडमिशन लिस्ट जारी | 15 अप्रैल तक |
कक्षा 2 और आगे प्रवेश हेतु | 16 अप्रैल से 29 अप्रैल तक |
केंद्रीय विद्यालय स्टूडेंट के लिए कक्षा 11 में रजिस्ट्रेशन | सीबीएसई कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद |
केंद्रीय विद्यालय स्टूडेंट के लिए 11वीं में प्रवेश की लिस्ट | 10वीं रिजल्ट के 20 दिन बाद |
दूसरे स्कूलों के छात्रों के लिए केंद्रीय विद्यालय कक्षा 11 में एडमिशन | केंद्रीय विद्यालय स्टूडेंट कक्षा 11 एडमिशन के बाद |
केंद्रीय विद्यालय संगठन कक्षा 11 एडमिशन लास्ट डेट | सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषणा होने के 30 दिन बाद |
अगर रजिस्ट्रेशन की तारीख के दिन कोई सार्वजनिक अवकाश है तो अगला कार्य दिवस स्वीकार किया जाएगा केवीएस का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और विस्तृत रूप में देख सकते हैं।