WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Home Guard Recruitment 2024- यूपी में 30 हजार पदों पर होगी महिला पुरुष होम गार्ड की भर्ती

UP Home Guard Recruitment 2024 : उत्तर प्रदेश पुलिस में अभी 60000 से अधिक पदों पर भर्तियां चल रही हैं इसी बीच सूचना जारी की गई है कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही 30000 से अधिक पदों पर महिला पुरुष होमगार्ड की भर्ती की जाएगी वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत कांस्टेबल और दरोगा की भर्तियां निकली हुई है जिसमें 20% पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं 60000 पुलिस भर्ती में 12000 नौकरियां महिलाओं के लिए होंगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भर्तियां उत्तर प्रदेश होमगार्ड संगठन की ओर से जारी की जाएंगी। UP Home Guard Recruitment 2024 के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश होमगार्ड संगठन नोटिफिकेशन जारी करेगा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी के बाद कभी भी यह नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी होमगार्ड संगठन की आधिकारिक वेबसाइट homeguard.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।UP Home Guard Recruitment 2024

UP Home Guard Recruitment 2024

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश में इन दिनों पुलिस कांस्टेबल की 60244 भर्तियां जारी की हुई है जिसके अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है यह आवेदन की प्रक्रिया 16 जनवरी तक चलेगी।

अब इस भर्ती के तुरंत बाद होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किए जाने की उम्मीद है उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लेटेस्ट अपडेट के लिए होमगार्ड संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है जहां आप दिए गए लेटेस्ट अपडेट पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।

आवेदन के लिए पात्रता

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड संगठन में भर्ती होने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

वर्तमान में उत्तर प्रदेश के अंतर्गत होमगार्ड की 785 ग्रामीण और 366 नगरी कंपनियों समेत कुल 1151 कंपनियां तैनात हैं इन कंपनियों में 15 महिला कंपनियां बस 60 स्वतंत्र महिला प्लाटून भी है यह सभी भारतीय इन्हीं में की जानी है।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती आयु सीमा

उत्तर प्रदेश होमगार्ड संगठन में भर्ती होने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए इसके साथ ही अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है ऐसे आवेदक जो 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की आयु रखते हैं इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन की प्रतीक्षा करनी होगी।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

अभी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही उम्मीदवार बताए गए तरीके से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर होमगार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद होमगार्ड आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फार्म खुलने पर वहां मांगे जाने वाली सभी जानकारी को भरें।
  • सभी जानकारियां भरने के बाद अपने स्कैन किए गए दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क भुगतान करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके पास रखें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sharing Is Caring:

We are passionate to provide you fresh and authentic content regularly. We always share the accurate insights to our readers. We have 10+ year experience in online media & Education fields. Feel free to contact Up Sarkari Help - upsarkarihelp@gmail.com