UP Police Constable Re Exam Date: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का इंतजार 40 लाख से अधिक अभ्यर्थी लगातार कर रहे हैं 2023 में सरकार द्वारा इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को 6 महीने में दोबारा आयोजित करने का आदेश दिया था अब जल्द ही 6 महीने की समय सीमा पूरी होने जा रही है अब छात्रों का इंतजार और बढ़ गया है। छात्र उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती रि एक्जाम की नई परीक्षा तिथि का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 की घोषणा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोनत्ति बोर्ड की ओर से जल्द ही जारी की जाने वाली है जिसे छात्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
पेपर रद्द करने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के मुताबिक बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024, 6 महीने के भीतर दोबारा आयोजित कराई जानी है यह परीक्षा पिछले साल अक्टूबर महीने में आयोजित कराई गई थी जिसे पेपर लीक चलते रद्द कर दिया गया था जानकारी दे दें कि इस साल 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 60,244 पदों पर कांस्टेबल भर्ती के लिए किया गया था जिसमें 42 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने प्रतिभाग किया था लेकिन पेपर लीक होने के चलते पेपर रद्द कर दिया गया था अब तक परीक्षा को रद्द हुए 3 महीने से अधिक हो चुके हैं लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से दोवारा परीक्षा कराने की तारीख की घोषणा नहीं की गई है आईए जानते हैं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की नई परीक्षा तिथि की क्या लेटेस्ट अपडेट है।
कब जारी होगी परीक्षा की नई तारीखें
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस की नई परीक्षा तिथि को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाने वाली है उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पुनर्नति बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर री एग्जाम की तारीख जारी करने जा रहा है क्योंकि पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 बोर्ड द्वारा 6 महीने में आयोजित की जानी है । मीडिया सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथियां का ऐलान 4 जून के बाद किया जाएगा 4 जून को आदर्श आचार संहिता समाप्त हो जाएगी उसके तुरंत बाद तिथियां का ऐलान किया जाएगा हालांकि अभी बोर्ड द्वारा कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
फर्जी नोटिस से सावधान रहें
कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की तारीख से संबंधित फर्जी नोटिस जारी किया गया था जो सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर सर्कुलेट हो रहा था जारी किए गए इस फर्जी नोटिस के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 29 और 30 जून को आयोजित कराई जाने की बात की गई थी हालांकि बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट डालते हुए परीक्षा तारीख की घोषणा नहीं किये जाने को लेकर सूचना जारी की गई थी।
इससे पहले भी 20 और 21 जून 2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा कराई जाने को लेकर एक फर्जी लेटर जारी किया गया था लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्तियां प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस लेटर को भी फर्जी बताया गया था अतः छात्रों को सलाह दी जाती है कि सभी नोटिस पर भरोसा ना करें और आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें जिससे उन्हें लेटेस्ट अपडेट प्राप्त होती रहे।