WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UPPSC Exam Calendar: यूपी में भर्तियों का पिटारा, यूपीपीएससी ने जारी किया 17 भर्तियों का नया एग्जाम कैलेंडर यहां देखें कलेंडर

UPPSC Exam Calendar: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 2024 की परीक्षाओं से संबंधित नया कैलेंडर जारी कर दिया गया है उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अब 27 अक्टूबर को किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2024 की भर्ती परीक्षाओं को संशोधित करके नया कैलेंडर जारी कर दिया गया है जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार अपर निजी सचिव परीक्षा 2023 शॉर्टहैंड और टाइपिंग का आयोजन अब 28 जून 2024 को किया जाएगा यह करीब 25 दिन तक चलेगी।UPPSC Exam Calendar

जानकारी दे दें कि उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य प्रवर अधिनियम सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 27 अक्टूबर को किया जाएगा वहीं 22 दिसंबर 2024 को समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी आदि प्रारंभिक परीक्षा संपादित की जाएगी

RO ARO भर्ती परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक के चलते फिर भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया था कैलेंडर में यह भी जानकारी दी गई है की विशेष परिस्थितियों में तिथियां में बदलाव किया जा सकता है इसके लिए आयोग द्वारा 5 दिनों को आरक्षित रखा गया है।

UPPSC भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर

  • UPPSC निजी सचिव परीक्षा का आयोजन 28 जून 2024 से शुरू होगा जो लगभग 25 दिन तक चलेगा
  • सहायक टाउन प्लानर प्रारंभिक परीक्षा 2023 30 जून 2024 को आयोजित की जाएगी
  • स्टाफ नर्स एलोपैथी मुख्य परीक्षा 2023 28 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी
  • सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 18 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी
  • स्टाफ नर्स यूनानी पुरुष महिला प्रारंभिक परीक्षा 2023 और स्टाफ नर्स आयुर्वेदिक पुरुष महिला प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 8 सितंबर 2024 को किया जाएगा
  • सहायक टाउन प्लानर मेंस परीक्षा 2023 15 सितंबर 2024 को आयोजित होगी
  • चिकित्सा अधिकारी यूनानी स्क्रीनिंग परीक्षा 2023 का आयोजन 6 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा
  • उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा अध्ययन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 20 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा
  • सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 27 अक्टूबर 2024 से किया जाएगा
  • वैज्ञानिक अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2023 का आयोजन 17 नवंबर 2024 को किया जाएगा
  • यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को किया जाएगा।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sharing Is Caring:

We are passionate to provide you fresh and authentic content regularly. We always share the accurate insights to our readers. We have 10+ year experience in online media & Education fields. Feel free to contact Up Sarkari Help - upsarkarihelp@gmail.com

1 thought on “UPPSC Exam Calendar: यूपी में भर्तियों का पिटारा, यूपीपीएससी ने जारी किया 17 भर्तियों का नया एग्जाम कैलेंडर यहां देखें कलेंडर”

Comments are closed.