ICDS Anganwadi Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में रहने वाली महिलाओं के लिए सभी जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 23000 से अधिक पदों पर भर्ती निकली हुई है और आवेदन की प्रक्रिया चल रही है जिसके अंतर्गत नोटिफिकेशन जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी किए जा रहे हैं उत्तर प्रदेश में अब तक सभी जिलों में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जा चुके हैं और आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से चल रही है अगर आप एक महिला हैं और आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करना चाहती हैं तो उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
बता दें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर भर्ती के लिए आवेदन केवल अपनी ही ग्राम सभा में करना होगा जिस ग्राम सभा में आप रहती हैं यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए है लिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयन किस तरह से होगा और कितनी सैलरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को मिलेगी।
Anganwadi Bharti Selection Process
उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती मेरिट के आधार पर की जाएगी जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट पास रखी गई है अगर इंटरमीडिएट के समक्ष कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण की है तो भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं मेरिट का निर्धारण इंटरमीडिएट से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की योग्यता के आधार पर मेरिट बनाकर किया जाएगा।
इन महिलाओं को मिलेगी भर्ती में वरीयता
उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में ऐसी महिलाएं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं अथवा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की विधवा/तलाकशुदा परित्यक्ता महिला उम्मीदवारों को इस भर्ती में वरीयता दी जाएगी अगर ग्राम सभा में ऐसे उम्मीदवार नहीं मिलते हैं तो उसी ग्राम सभा की गरीबी रेखा से नीचे के ऊपर आने वाली महिलाओं का चयन किया जाएगा यदि ऐसी उम्मीदवार भी नहीं मिलती है तो गरीबी रेखा से ऊपर के परिवार की विधवा तलाकशुदा महिलाओं को इस भर्ती के लिए वरीयता दी जाएगी अगर उनमें भी कोई उम्मीदवार नहीं मिलता है तो संबंधित न्याय पंचायत में श्रेणी के अनुसार महिलाओं का चयन किया जाएगा।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी कितनी है?
उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ₹8000 महीना सैलरी दी जाती है जबकि मिनी आंगनवाड़ी वर्कर को ₹6000 सैलरी मिलती है इसके साथ-साथ ही आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर कार्य करने वाली महिलाओं को ₹4000 मानदेय दिया जाता है।
Anganwadi Vacancy 2024 जिला वार आवेदन करने की अंतिम तिथि
मुजफ्फरनगर | 01-04-2024 |
शामली | 02-04-2024 |
ऐटा | 01-04-2024 |
चित्रकूट | 12-04-2024 |
बागपत- | 02-04-2024 |
हाथरस | 03-04-2024 |
पीलीभीत | 02-04-2024 |
संभल | 03-04-2024 |
लखनऊ | 01-04-2024 |
अमरोहा | 05-04-2024 |
कौशांबी | 01-04-2024 |
प्रताप गढ़ | 10-04-2024 |
सीतापुर | 16-04-2024 |
मेरठ | 04-04-2024 |
हापुड़ | 03-04-2024 |
औरैया | 04-04-2024 |
श्रावस्ती | 04-04-2024 |
मऊ | 04-04-2024 |
रायबरेली | 03-04-2024 |
कासगंज | 04-04-2024 |
बदायूं | 04-04-2024 |
सोनभद्र | 05-04-2024 |
मिर्जापुर | 10-04-2024 |
गाजियाबाद | 05-04-2024 |
खीरी | 04-04-2024 |
फतेहपुर | 04-04-2024 |
यह देखें उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2024 लेटेस्ट नोटिफिकेशन डाउनलोड करें
आंगनवाड़ी भर्ती एलिजिबिलिटी का विवरण देखें
ICDS Recruitment 2024: महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनवाड़ी के 53,753 पदों पर भर्ती आवेदन
मिनी देवी बीए महेरा ,ब्लॉक मुस्करा, जिला हमीरपुर से यूपी
Mujhe bhi aaganbadi supervisor ki job chahiye